school fees
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं. ऐसे में गुजरात हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अभिभावकों को स्कूल फीस भरने से राहत दी है.
गुजरात सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर अभिभावकों को राहत दी है. गुजरात सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक जब तक स्कूल शुरू नहीं होते, तब तक स्कूल अभिभावकों से फीस नहीं ले सकते हैं. वहीं अगर स्कूल की ओर से फीस के लिए दबाव बनाया जाता है तो जिला शिक्षा अधिकारी उन पर एक्शन लेंगे.
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन अभिभावकों ने बच्चों की स्कूल फीस जमा करवा दी है, उन्हें स्कूल खुलने के बाद फीस वापस दी जाए या अगले महीने की मानी जाएगी. हालांकि गुजरात सरकार के इस फैसले के विरोध में गुजरात के प्राइवेट स्कूल उतर आए हैं. गुजरात के प्राइवेट स्कूल मंडल ने अब से ऑनलाइन क्लास देने से इनकार कर दिया है.
दरअसल, कोरोना वायरस के कारण फिलहाल स्कूल बंद हैं. ऐसे में स्कूल शुरू न होने के बावजूद कई स्कूल अभिभावकों से फीस वसूल कर रहे थे. इस मामले में पीआईएल दाखिल की गई थी. पीआईएल के बाद गुजरात हाई कोर्ट ने गुजरात सरकार को आदेश दिया गया था. जिसके बाद गुजरात सरकार ने इस मामले में नोटिफिकेशन जारी किया है.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.