Categories: JalandharPunjabVideo

MLA RAJINDER BERI पर गरीबो का राशन हड़पने के लगे आरोप आरोप लगने पर,धारा 144 में राशन बाटने निकले विधायक बेरी

सोशल डिस्टैन्सिंग की धज्जिया उड़ाते हुए कई कांग्रेसी वर्करो ने नहीं डाले मास्क
मीडिया के सवालों से भागते हुए,मीडिया कर्मियों से की गई धक्का मुक्की,देखे पूरी रिपोर्ट

विधायक राजिंदर बेरी पर सरकारी राशन स्टॉक करने का मामला अभी चर्चा में बना हुआ है। वीरवार को भाजपा नेताओं ने सूर्या एंक्लेव में एक टेंपो में लदा सरकारी राशन पकड़ने का दावा किया। उसके तुरंत बाद मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया भी पहुंच गए। कालिया ने ही बुधवार को विधायक राजिंदर बेरी पर एक होटल के हॉल में सरकारी राशन स्टॉक करने और गरीबों को न बांटने का आरोप लगाया था।

भाजपा नेता अनिल सच्चर और किशन लाल शर्मा ने सूर्य एंन्क्लेव में एक टेंपो को रोक कर उसकी जांच की तो उसमें सरकारी बोरियों में भरा राशन मिला। उन पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की फोटो लगी थी। अनिल सच्चर और किशन लाल शर्मा का आरोप है कि यह राशन कांग्रेस नेताओं ने अपने पास स्टॉक किया हुआ था।

विधायक बेरी पर होटल के हॉल में राशन स्टॉक करने के आरोपों के बाद वे इसे दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इधर, मामले की जांच के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फूड सप्लाई अफसर भी मौके पर बुलाए गए हैं।

भाजपा की ओर से राशन स्टॉक करने का आरोप लगाए जाने के बाद वीरवार सुबह ही विधायक राजिंदर बेरी ने मीडिया के सामने कथित होटल का हॉल खोला था। उन्होंने कालिया को घेरते हुए कहा था कि पूर्व मंत्री अब राजनीतिक हाशिये पर हैं और इसीलिए विरोधियों पर उल्टे-सीधे आरोप लगाकर सस्ती राजनीति कर रहे हैं।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.