जालंधर
ईशान जुनेजा
पिछले एक सप्ताह के मुकाबले काेराेना के मामलाें में तेजी देखि गयी है। शुक्रवार को शहर में काेराेना के 66 नए केस सामने आये हैं। इससे पहले वीरवार काे 48 केस आये थे। वीरवार को बीएमसी चौक के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक की बहू और दो साल का पोता संक्रमित पाया गया है,जो लाजपत नगर में रहते है। इनके अलावा लाजपत नगर में ही रहने वाले दो इंडस्ट्रियलिस्ट भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने निजी लैब से टेस्ट करवाए थे। मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इसके अलावा सरस्वती विहार में रहने वाले स्वयंसेवी संगठन से जुड़े सीए के पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी व बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं।संक्रमितों में सराय खास आइटीबीपी के आठ जवान तथा पंजाब पुलिस के दो मुलाजिम भी शामिल है। इसी तरह कैपिटोल अस्पताल की रेडियोथेरेपिस्ट जो चंडीगढ़ पीजीआइ में दाखिल है के अलावा टैगोर अस्पताल की नर्स भी पॉजिटिव पाई गई है।
वीरवार शाम को बतरा पैलेस के निकट गोपाल नगर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया,जब इलाका निवासियों ने आरोप लगाया कि अमर नगर इलाके से पॉजिटिव आए मरीज अपने घर को ताला लगाकर यहां अपने रिश्तेदार के घर में छिप कर रह रहे हैं। इससे इलाके में कोरोना फैलने का खतरा बन गया है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.