Entertainment

इस मशहूर एक्टर का आरोप-BJP के खिलाफ बोलने पर टीवी शो से निकाला,चैनल ने दी सफाई

मराठी टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता किरण माने ने अपने एक बयान में आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलने के कारण उन्हें स्टार प्रवाह चैनल के टीवी शो ‘मुलगी झाली हो’ से निकाल दिया गया है. हालांकि, अब चैनल द्वारा इस पर स्पष्टीकरण दिया गया है.

चैनल ने अपना एक जारी करते हुए कहा है कि शो में कई सह-कलाकारों के साथ उनका दुर्व्यवहार ही उनके शो से निकलने की वजह बना है. चैनल ने अपने बयान में किरण माने को लेकर क्या कहा है, उससे पहले एक नजर इस पर डाल लेते हैं कि अभिनेता ने चैनल पर क्या आरोप लगाया है?

पीटीआई से बातचीत के दौरान किरण माने ने कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कमेंट करने के कारण उन्हें स्टार प्रवाह के शो से निकाला गया है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चैनल ने उनसे कहा था कि उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलना चाहिए.

चैनल ने अपने बयान में कहा है कि ‘मुलगी झाली हो’ शो में विलास पाटिल का किरदार निभाने वाले अभिनेता किरण माने द्वारा लगाए गए आरोप निराधार और मनगढ़ंत हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के आरोप लगाए गए हैं.

प्रोडक्शन हाउस ने पुष्टि की है कि मिस्टर माने को शो से बर्खास्त करने का निर्णय शो में कई सह-कलाकारों, विशेष रूप से शो की महिला कलाकारो के साथ दुर्व्यवहार करने के कारण लिया गया है. उनके सह-कलाकारों, निर्देशक और शो के अन्य यूनिट सदस्यों द्वारा उनके अपमानजनक और आक्रामक व्यवहार के खिलाफ कई शिकायतें की गईं.

बयान में आगे कहा गया है कि किरण माने ने कई चेतावनियों के बावजूद शो के सेट पर मूल शालीनता और मर्यादा का उल्लंघन करना जारी रखा. महिलाओं के प्रति किसी भी तरह के अपमानजनक व्यवहार के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है, जिसे देखते हुए, हम उन्हें शो से बर्खास्त करने के फैसले का समर्थन करते हैं.

कंटेंट इंडस्ट्री के सदस्य होने के नाते हम सभी विचारों का सम्मान करते हैं और खुद को फ्री स्पीच के डिफेंडर मानते हैं. हालांकि, हम अपने कलाकारों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.