Featured

PAP चौक पर जुटने लगा रविदासिया समुदाय; शाम 4 बजे तक हाईवे रहेगा जाम, चुनाव की तारीख पर रोष

जालंधर में आज रविदासिया समुदाय पीएपी चौक पर हाईवे जाम करेगा, इसके लिए समुदाय के लोग चौक पर जुटने लगे हैं। यह जाम सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। रविदासिया समाज का कहना है कि चुनाव आयोग ने जो चुनाव तारीख 14 फरवरी तय की है, वह श्री गुरु रविदास जयंती को सम्मुख रखते हुए तय नहीं की है।

अगले महीने 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती है, जबकि पंजाबभर से श्रद्धालु 7-8 दिन पहले ही श्री गुरु रविदास जी के जन्म स्थान बनारस चले जाएंगे। वे वहां पर सेवा करने के लिए जाते हैं। उन्हें वहां पर देशभर से आने वाली संगत के प्रबंध भी देखने होते हैं। जालंधर से रविदास जयंती से एक-दो दिन पहले स्पेशल बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन रविदासिया समुदाय को लेकर बनारस के लिए निकलती हैं। ऐसे में वह चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

रविदासिया समाज का कहना है कि उन्होंने इस बाबत डीसी जालंधर के माध्यम से एक ज्ञापन चुनाव आयोग को भी भेजा था कि वह चुनाव तारीख को गुरु रविदास जी की जयंती के बाद निर्धारित करें। लेकिन चुनाव आयोग इसे बहुत हल्के में ले रहा है। यदि सुनवाई न हुई तो कड़ा एक्शन लेंगे।

बता दें कि जाम के कारण सड़क मार्ग से दिल्ली से अमृतसर, जम्मू कटरा पठानकोट वाया जालंधर जाने वाले यात्री पीएपी चौक पर परेशान हो सकते हैं। कटरा जम्मू पठानकोट से दिल्ली की तरफ वाया जालंधर लुधियाना जाने वाला ट्रैफिक और अमृतसर से लुधियाना दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन पीएपी चौक से नहीं निकल पाएंगे। पठानकोट से दिल्ली लुधियाना की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया होशियारपुर रूट पकड़ना पड़ेगा।

अमृतसर वालों को भी मकसूदां की तरफ से शहर में एंट्री करनी पड़ेगी। जालंधर से शहर में जाने के लिए वाया कैंट होकर जाना पड़ेगा। होशियारपुर की तरफ से आने वालों को जंडूसिंघा से वाया लंबा एंट्री करनी पड़ेगी। पठानकोट से आने वाले वाहन भी जालंधर से जा सकते हैं, लेकिन उन्हें भी पठानकोट चौक से आगे फ्लाईओवर चढ़ने के बजाय वाया लंबा पिंड और जंडीसिंघा रामामंडी होकर आगे का सफर तय करना होगा।

वैसे पीएपी पर जाम लगाने की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने की भी संभावना है। प्रशासन इस कोशिश में जुटा है कि किसी तरह से रविदासिया समाज को मना कर इस जाम की स्थिति को रोका जाए।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.