सलमान खान के भाइयों के खिलाफ F .I .R . दर्ज

बीएमसी ने एक्टर अरबाज खान और सोहेल खान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. कोरोना गाइडलाइंस तोड़ने के आरोप में बीएमसी ने इन दोनों अभिनेताओं और सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के खिलाफ BMC ने FIR दर्ज किया है.

कोरोना गाइडलाइंस तोड़ने के आरोप में बीएमसी ने इन दोनों अभिनेताओं और सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज किया है. इन लोगों पर बीएमसी पर झूठी जानकारी देने का आरोप है. ये लोग 25 दिसंबर को UAE से मुंबई लौटे. इन्होंने बीएमसी को शपथपत्र दिया कि वे खुद को ताज होटल में क्वारनटीन करेंगे, लेकिन ताज होटल में क्वारनटीन होने के बजाय ये लोग बांद्रा स्थित अपने घर चले गए.

कोरोना वायरस से बचाव के तहत सभी गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है. लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने विदेशों में छुट्टियां मनाईं या शूटिंग की. कई ऐसे स्टार्स रहे जिन्होंने इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का भली-भांति पालन किया. मगर कुछ स्टार्स ने इस दौरान लापरवाही भी दिखाई. ऐसा ही कुछ सलमान खान के भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी करते नजर आ रहे हैं.

दोनों स्टार समेत सोहेल के बेटे निर्वान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है. इससे ये तो तय हो गया है कि सोहेल और अरबाज की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. बता दें कि इससे पहले भी स्टार्स को मास्क ना लगाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है. मगर इस बार मामला जरा गंभीर नजर आ रहा है. आगे अरबाज और सोहेल पर क्या एक्शन लिया जाता है ये तो आने वाला वक्त बताएगा. फिलहाल भाई सलमान खान की इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.