Entertainment

बॉलीवुड में मातम,नहीं र‍हे ट्रैजेडी क‍िंग द‍िलीप कुमार,98 साल की उम्र में हुआ न‍िधन

 दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था. 30 जून को दिलीप कुमार को हिंदुजा अस्तपाल के आईसीयू में एडमिट किया गया था.

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने निधन की जानकारी दी है. दिलीप कुमार के अंतिम पलों में उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनके साथ रहीं और उनका खास ख्याल रख रही थीं. सायरा सोशल मीडिया पर फैंस को लगातार दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट भी दे रही थीं. 

निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सेलेब्स सोशल मीडिया लगातार पोस्ट साझा करके दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बता दें, इससे पहले भी दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद 6 जून को उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. पांच दिनों तक इलाज चलने के बाद दिलीप कुमार की हालत में सुधार हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी और सायरा बानो उन्हें घर ले गई थीं.  

दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान (Mohammed Yusuf Khan) था. उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था. उन्हें हिंदी सिनेमा में ‘द फस्ट खान’ और ‘ट्रैजडी किंग’ के नाम से जाना जाता है. हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है.

उन्होंने 6 दशकों तक शानदार काम किया. दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी, इसे बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूस किया था. करीब पांच दशक के एक्टिंग करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें देवदास, नया दौर, मुगल-ए-आजम, गांगा-जमुना, क्रांति और कर्मा शामिल हैं. दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में फिल्म किला में नजर आए थे.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.