Punjab

जालंधर में बड़ा मामला : ‘तेरा नाम बिट्‌टू BSP है’, हां कहते ही बदमाशों ने कर दिया हमला

मारपीट की वीडियो बना मोबाइल, कैश व ATM भी छीना, प्रधान बोले- राजनीतिक रंजिश

जालंधर की फिल्लौर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रधान सुखविंदर बिट्टू पर 6 आरोपियों ने हमला कर दिया। घर लौटते वक्त आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उनसे पूछा कि क्या वही बसपा प्रधान हैं?। हां कहते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उसकी वीडियो भी बनाई।

इसके बाद उनकी जेब से मोबाइल, कैश व एटीएम कार्ड भी छीनकर ले गए। मामला तब खुला, जब बसपा प्रधान ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इसके पीछे अकाली दल से गठजोड़ के बाद बसपा की मजबूत स्थिति देख सियासी रंजिश को जिम्मेदार ठहराया।

नवां पिंड नैंचा के रहने वाले बसपा प्रधान सुखविंदर कुमार ने बताया कि शाम करीब 6.15 बजे वह रोजाना की तरह गांव जंड से मुठड्‌डा कलां की तरफ जा रहे थे। जब वह सरकारी पानी की टैंकी के नजदीक कच्ची रोड पर बाइक लेकर पहुंचे तो अचानक दो बाइक पर सवार 6 लोग उनका पीछा करने लगे। उनमें एक बाइक पीछे रुक गई जबकि दूसरी बाइक पर बैठे 3 लोगों ने आगे आकर उन्हें घेर लिया। उन्होंने उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ली।

इसके बाद आरोपियों ने उन्हें पूछा कि ‘तेरा नाम बिट्‌टू BSP है’। जब सुखविंदर ने उन्हें बताया कि उनका नाम बिट्‌टू है और वह बसपा के प्रधान हैं तो बदमाशों ने उन पर हमला कर मारपीट व गाली-गलौच शुरू कर दी। उनमें दो लड़कों ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और तीसरे को कहा कि ‘जस्से तू मारपीट की वीडियो बना’। इसके बाद तीसरा आरोपी मोबाइल पर वीडियो बनाने लगा।

आरोपियों ने मारने की नीयत से उनसे मारपीट की और कपड़े भी फाड़ डाले। जब उन्होंने आरोपियों के चंगुल से छूटने के लिए शोर मचाया तो सामने से राहगीरों को आते देख आरोपी वहां से भाग निकले। जाते वक्त वह उनका मोबाइल, रुपए और ATM भी ले भागे।

सुखविंदर कुमार ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं और अब अकाली दल से गठजोड़ भी हो गया है। ऐसे में विरोधी पार्टियों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के बारे में बता दिया है। राजनीतिक वजह से ही उन पर हमला किया गया है और अब इसे पुराने प्रॉपर्टी विवाद से जोड़ा जा रहा है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.