जालंधर में सोमवार को अचानक धमाका होने से खलबली मच गई। धमाका BSF चौक के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर कंप्रेशर फटने से हुआ, जिससे वहां से तेल भरवाकर जा रही दो कारें टूट गईं।
इनमें एक कार 3 महीने पहले ही नई खरीदी गई थी। हालांकि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, पेट्रोल पंप भी चालू हालत में होने और नजदीक ही एक बड़ा होटल होने की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से भी टल गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पंप कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और कंप्रेशर फटने से जुड़े वीडियो व अन्य सबूत जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद कारों को भी पुलिस ने थाने मंगवाया है ताकि उनका ब्यौरा भी रिपोर्ट में दर्ज किया जा सके।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.