Punjab

जालंधर में वकीलों की लड़ाई,कोर्ट परिसर से सिविल अस्पताल तक , देखे वीडियो में पूरा हंगामा

जालंधर में कोर्ट कांप्लेक्स के पास कुछ वकीलों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के वकील भाईयों की मदद के लिए आई लेडी कांस्टेबल के कपड़े भी फट गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे दोनों पक्षों में फिर खींचतान हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में जांच में जुट गई है। 

अस्पताल में भर्ती एक पक्ष ने कहा कि दूसरे पक्ष के वकील ने उनके घर में बम प्लांट किया था। उन्होंने इसके खिलाफ केस कर दिया। सोमवार को जब मामले की सुनवाई थी तो उन पर हमला कर दिया गया।

इस दौरान उनके पक्ष में आई लेडी कांस्टेबल बहन के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। वकील ने अपने कुछ साथी श्रीनगर से भी बुला रखे थे, जिन्होंने उन पर हमला कर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हम पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है।

दूसरे पक्ष की तरफ से अस्पताल पहुंचे एडवोकेट अशोक कुमार ने कहा कि मारपीट इन्हीं भाईयों ने की है। उनके खिलाफ जो भी केस लड़ता है, इसके साथ यह भाई मारपीट करते हैं।

आज भी सुनवाई के लिए आए वकीलों को वह गलत बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ही एक वकील को पीटा। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो लेडी कांस्टेबल के साथ उनकी खूब बहस हुई। जिसके बाद वह पुलिस थाने में बयान दर्ज करने चले गए।

फिलहाल पूरे मामले में दोनों के ही आरोपों को देख पुलिस अब सच्चाई की जांच में जुट गई है। इसके लिए पुलिस झगड़े के वक्त रिकॉर्ड किए वीडियो के साथ वहां लगे CCTV को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.