Entertainment

DEEP SIDHU DIED : पंजाबी अभिनेता और लाल किले में हुई हिंसा के दौरान चर्चा में आए ,दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, सोनीपत के पास हुआ एक्सिडेंट

पिछले साल 26 जनवरी को किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान लाल किले में हुई हिंसा की घटना में अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनका करनाल टोल प्‍लाजा के पास एक कंटेनर से टक्‍कर हुई थी।

खरखौदा सोनीपत के पास उनकी गाड़ी की टक्‍कर हो गई है। उनके साथ दो दोस्‍त भी थे जो घायल हुए हैं। उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि उनकी गाड़ी की टक्‍कर किसी कंटेनर के साथ करनाल टोल प्‍लाजा के पास हुई थी। वह स्‍कॉर्पियो गाड़ी में सफर कर रहे थे। उनके साथ एक महिला दोस्‍त भी थी।

यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपीएल‌ हाइवे के पास हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। दीप केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो चलाते समय अचानक दीप सिद्धू को वहां खड़ा ट्राला दिखा। उन्होंने गाड़ी घुमाने की कोशिश की ताकि ट्राले से टक्कर ना हो लेकिन उनकी गाड़ी ड्राइवर साइड से ट्राले के पीछे जा घुसी। दीप सिद्धू खुद गाड़ी चला रहे थे, इसलिए उनकी हादसे के वक्त ही मौत हो गई।

दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो (PB10GK7047) का जिस वक्त एक्सीडेंट हुई, उनके साथ उनकी महिला दोस्त भी थी। महिला मित्र का नाम रीना है और वह अमेरिका की रहने वाली है। रीना ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी। स्कॉर्पियो गाड़ी की वह साइड ट्राला से नहीं टकराई, इस वजह से उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। रीना को सोनीपत के खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। पुलिस ने उनसे घटना को लेकर पूछताछ की है।

पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे दीप सिद्धू अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप ने लॉ की पढ़ाई की। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब भी जीता। साल 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म ‘रमता जोगी’ रिलीज हुई थी। हालांकि दीप 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

दीप सिद्ध् को किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने दिल्ली बॉर्डर पर बोलने का मौका नहीं दिया। दीप सिद्धू सोशल मीडिया के जरिए ही इन किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान वे चर्चा में तब आए, जब एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में बहस कर रहे थे। उनके इस वीडियो को बाद में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘गरीब भूमिहीन किसान, जिनके लिए लोग रो रहे हैं।’ जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

3 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.