Music

Bappi Lahiri Dies: सिंगर-कंपोजर बप्‍पी लहरी का 69 की उम्र में निधन

मशहूर गायक और कंपोजर बप्‍पी लहरी (Bappi Lahiri) का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्‍होंने मुंबई के अस्‍पताल में अंतिम सांस ली.

पीटीआई ने डॉक्‍टर के हवाले से उनके निधन की खबर दी है.  1980 के दशक में अपने संगीत और गानों के जरिये लोगों के दिलों में छाने वाले बप्‍पी लहरी ने डिस्‍को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में गाने गाए थे. बप्‍पी लहरी का जन्‍म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. वह बंगाली ब्राह्मण परिवार से थे.

बप्‍पी लहर का निधन मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में हुआ है. अस्‍पताल के डायरेक्‍टर डॉक्‍टर दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया है, ‘बप्‍पी लहरी को अस्‍पताल में एक महीने भर्ती रखा गया था. इसके बाद उन्‍हें सोमवार को छुट्टी दी गई थी. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी. इसके बाद परिवार ने घर पर ही डॉक्‍टर को बुलाने के लिए कॉल की थी.

बाद में उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया था. उन्‍हें कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं थीं. उनका निधन मंगलवार रात को ऑब्‍सट्रक्टिव स्‍लीप एप्‍निया के कारण हुआ है.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

3 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.