JALANDHAR ELECTIONS 2022 VOTING DAY : जालंधर की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, वोटिंग बूथों पर वोटरों में भारी उत्साह

जालंधर में धीमी शुरुआत के बाद मतदान तेज, सेंट्रल हलके में 4.5 और कैंट में 5.2 प्रतिशत वोटिंग

जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इससे पहले पोलिंग स्टाफ ने ईवीएम की चेकिंग करके उन्हें उनके नियत स्थान पर लगाया। जालंधर में कुल 1975 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। फर्स्ट टाइम वोटर के साथ बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है। जालंधर वेस्ट एरिया के बस्ती दानिश्मांडा मेन अड्डे पर वोटिंग सेंटर के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। बावजूद इसके पहले घंटे में सुस्त मतदान देखा गया है। 10 बजे तक जालंधर में करीब 5.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले 9 बजे तक मात्र 1.8 प्रतिशत मतदान हुआ था।

10 बजे तक आदमपुर में 5.4 प्रतिशत, जालंधर कैंट में 5.2 प्रतिशत, जालंधर केंद्रीय में 4.5 प्रतिशत, जालंधर उत्तर में 5.5 प्रतिशत, जालंधर पश्चिम में 5.8 प्रतिशत, करतारपुर में 4.1 प्रतिशत, नकोदर में 6.4 प्रतिशत, फिल्लौर में 4.7 प्रतिशत और शाहकोट में 4.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र तक लाया जा रहा है। यहां तक कि अगर कोई दूल्हा या दुल्हन वोट डालने पहुंचे हैं तो उन्हें पहले वोट डालने दिया जाएगा। इस बीच, कई मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही लाइनें लगनी शुरू हो गईं।

जालंधर की चार शहरी और पांच देहात की विधानसभा सीटों के लिए विभिन्न दलों के कुल 94 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिले के 16,67,217 (पुरुष वोटर : 8,66,501, महिला वोटर : 8,00,682 थर्ड जेंडर : 34) मतदाता उनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। इस बीच मतदान को लेकर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मिलाकर कुल 9000 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.