Featured

पंजाब में मतदान के बीच बिक्रम मजीठिया का बड़ा ऐलान,जरूरत पड़ी तो BJP से गठबंधन करेगी अकाली दल?

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने रविवार को कहा कि अगर शिअद-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन सत्ता में आती है तो पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला करेगी।

पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच बिक्रम सिंह मजीठिया ने बड़ा बयान दिया है। बिक्रम मजीठिया इस बार अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं। अमृतसर पूर्व सीट से उनकी टक्कर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से है।

बिक्रम मजीठिया ने कहा, “मेरी लड़ाई पंजाब के लोगों के लिए है। अमृतसर पूर्व को विकास की जरूरत है। गरीब लोग हैं जिन्हें कल्याणकारी योजनाएं नहीं मिलती हैं। यह सबसे पिछड़ा है। सच्चाई की जीत होगी।” उन्होंने कहा, “हम राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठजोड़ पर फैसला करेंगे।”

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने पिछले साल दिसंबर में मजीठिया के खिलाफ कथित नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट मामले के संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा 23 फरवरी तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की गई थी। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिअद नेता ने आगे कहा, “अहंकार हार जाएगा। लोगों ने कांग्रेस को पांच साल तक देखा है लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।” विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच, अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा और कहा कि लोग उनकी नफरत की राजनीति और अहंकार को खारिज कर देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धू हारेंगे। एएनआई से बात करते हुए, मजीठिया ने कहा कि सिद्धू ने उन्हें चुनौती दी है और पंजाब के लोग नवजोत सिंह सिद्धू के अहंकार और उनकी नफरत की राजनीति को खारिज कर देंगे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.