शोले फिल्म में सूरमा भोपाली का मशहूर किरदार निभाने वाले अभिनेता जगदीप का 81 की उम्र में निधन

बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. बढ़ती उम्र से होने वाली दिक्कतों के चलते उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए.

बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है.

रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने घर पर ही हुआ. उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था. जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. वे साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे.

इसके अलावा फिल्म ‘पुराना मंदिर’ में मच्छर के किरदार और फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान के पिता के रोल में भी उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था. उन्होंने एक फिल्म का निर्देशन किया था जिसका नाम सूरमा भोपाली था. इस फिल्म में लीड किरदार भी उन्होंने खुद निभाया था.

जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘अफसाना’ से की थी. इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था. इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया जिनमें गुरू दत्त की आर पार, बिमल रॉय की दो बीघा जमीन जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं.

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में बॉलीवुड के पांच बड़ी हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. अप्रैल महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर ने अपने प्राण त्याग दिए थे. इसके बाद जून के महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी वही इसी महीने कुछ दिनों पहले सरोज खान का निधन हो गया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.