Entertainment

हरनाज कौर बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद फिर चला भारत का जादू

हरनाज संधू ने साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस जीता, 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. बाद में उन्होंने LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता. संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. संधू से पहले केवल दो भारतीयों साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है..

देश के लिए गौरव का पल आ गया है. भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स बन गईं हैं. भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता है. इससे पहले 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं.

चंडीगढ़ निवासी मॉडल, जो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं. उनको पिछले साल की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया. पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा (Paraguay’s Nadia Ferreira) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने (South Africa’s Lalela Mswane) तीसरे स्थान पर रहीं. अंतिम क्वेश्चन-आंसन सेशन के दौरान, संधू से पूछा गया कि वह युवा महिलाओं को क्या सलाह देंगी कि वे आज जिस दबाव का सामना कर रही हैं, उससे कैसे निपटें.

इसके जवाब में संधू ने कहा- ‘आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना. अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें. अपने लिए बोलो क्योंकि तुम अपने जीवन के लीडर हो, तुम अपनी आवाज हो. मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं.’

संधू ने  साल  2017 में टाइम्स फ्रेश फेस जीता, 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. बाद में उन्होंने LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता. संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. समारोह की मेजबानी स्टीव हार्वे ने की और अमेरिकी गायक जोजो की प्रस्तुति भी हुई.

चयन समिति में अभिनेता और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला, अदामारी लेपेज़, एड्रियाना लीमा, चेस्ली क्रिस्ट, आइरिस मित्तनेरे, लोरी हार्वे, मैरियन रिवेरा और रेना सोफ़र शामिल थे.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.