Entertainment

MIRZAPUR WEBSERIES से मशहूर हुए इस ACTOR की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर-FLAT में मिली लाश

देश की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ के एक प्रसिद्ध एक्टर की मौत हो गई. इस खबर को सुनकर फैंस को काफी गहरा सदमा पहुंचा है. एक्टर के निधन की जानकारी साथी कलाकार ने अपने इंस्टाग्राम पर दी. हालांकि, मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. इस खबर को जानने के बाद फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भइया के पक्के दोस्त ललित का रोल निभाने वाले ब्रम्हा मिश्रा की मौत हो गई है. उनके साथी कलाकार दिव्येन्दु शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. इस दुःख भरी खबर को सुनने के बाद ब्रम्हा मिश्रा उर्फ ललित के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है. अचानक से दिव्येन्दु ने Rip पोस्ट लिखते हुए ब्रम्हा मिश्रा की अपने साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा है ‘Our Lalit Is No more” यानी के हमारा ललित अब जिंदा नहीं है.

ब्रह्मा मिश्रा लंबे समय से मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव हैं. उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया है. अक्षय कुमार की ‘केसरी’ में भी ब्रम्हा मिश्रा ने एक अफगानी का रोल प्ले किया था जो घायल सैनिकों को पानी पिलाने का काम करते देखे गए थे. इसके अलावा ‘मांझी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हसीन दुल्हनिया’, ‘मिर्जापुर’, ‘चोर चोर सुपर चोर’ जैसी प्रोजेक्ट में काम किया था.

दिवेन्दु शर्मा ने सबसे पहले ब्रम्हा मिश्रा की मौत की खबर अपने इंस्टाग्राम में शेयर की लेकिन ये नहीं बताया कि आखिर ब्रम्हा मिश्रा की मौत कैसे हो गई. आपको याद दिला दें कि ब्रम्हा मिश्रा ने ‘मिर्जापुर’ वेब शो में ललित नाम के एक लड़के का किरदार निभाया था जो कालीन भइया के बेटे मुन्ना भइया का जिगरी दोस्त था. मिर्जापुर के दूसरे सीजन में ललित के नाम पर कई मीम्स भी बनाए गए थे.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.