इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है. इंसान से लेकर जंगली जीव और जानवर भी गर्मी की तपिश ने नहीं बच पाते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कोबरा सांप को बाल्टी में पानी भरकर नहला रहा है, और कोबरा आराम से नहा रहा है.
दरअसल, आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि गर्मी का वक्त और कौन इस वक्त में नहाना नहीं पसंद करेगा. आप ऐसा करने की कोशिश ना करें, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि गर्मी से बेहाल कोबरा के ऊपर युवक पानी डाल रहा है. उसने कई बार कोबरा को छुआ भी लेकिन उसने हमला नहीं किया, वो चुपचाप वहां बैठा रहा.
हालांकि सोशल मीडिया यूजर यह भी पूछ रहे हैं कि ये कौन है जो कोबरा को नहला रहा है. कई लोगों ने उस युवक की तारीफ की. कुछ यूजर्स तो उसे सांप विशेषज्ञ भी बता रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.