Categories: Entertainment

शाहरुख खान के बंगले पर 1 दिन रुकने का,आपको मिल सकता है मौका !

शाहरुख खान और गौरी खान अपने दिल्ली वाले घर से बहुत प्यार करते हैं और इसीलिए अब इस जोड़ी ने अपने घर को फैन्स के साथ शेयर करने का फैसला किया है.

शाहरुख-गौरी ने अपने घर को Airbnb के साथ पार्टनरशिप कर फैन्स को इसमें रहने का मौका दिया है. शाहरुख खान सही में अपने दिल्ली के पंचशील स्थित घर में अपने फैन्स को एक दिन के लिए रहने का मौका दे रहे हैं. Airbnb के #HomewithOpenArms के साथ फैन्स को एक रात अपने दिल्ली वाले घर में बिताने का मौका दे रहे हैं.

इस जिंदगी में एक बार आने वाले मौके को पाने के लिए आपको एक कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनना पड़ेगा. जीतने वाले को अपने एक साथी के साथ 13 फरवरी 2021 को साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित इस घर में एक रात रहने का मौका मिलेगा. शाहरुख के घर में एक रात बिताने के लिए आपको एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना होगा.

इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में आपको बताना होगा कि Open Arm Welcome आपके हिसाब से क्या होता है. यह सवाल शाहरुख खान के आइकॉनिक ओपन आर्म पोज को ध्यान में रखकर पूछा गया है.शाहरुख खान ने खुद इस मौके का ऐलान इंस्टाग्राम पर किया था.

उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी गौरी खान ने खुद अपने दिल्ली वाले घर को री-डेकोरेट किया है और अब वह लकी विनर्स को इस घर में रहने का मौका दे रहे हैं.गौरी खान की बात करें तो वह कमाल की इंटीरियर डिजाइनर हैं.

उन्होंने अभी तक कई घरों को अपने काम से खूबसूरत बनाया है. स्टार्स जैसे शाहिद कपूर और मीरा कपूर संग अन्य अपने घरों को गौरी से डिजाइन करवा चुके हैं. अब उन्होंने अपने और शाहरुख के दिल्ली वाले घर को यह नया रूप दे दिया है.

अपने हाथों से इस घर को सजाने वाली गौरी खान ने पति शाहरुख खान संग बच्चों की फोटोज को भी घर में लगाया है. इतना ही नहीं शाहरुख और गौरी खान की अभी तक की सभी इंटरनेशनल ट्रिप्स से जुड़ीं यादें भी इस घर में देखने को मिलेगी. इस घर के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ALSO, WATCH-

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.