बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस की छापेमारी

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है. बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर ने दोपहर 1 बजे छापेमारी की शुरुआत की.

यह छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है. बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची है.

एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा, ‘आदित्य अलवा फरार है. विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके घर में छुपा है. तो हम चेक करना चाहते थे. इसी के लिए कोर्ट से वॉरेंट लिया गया और हमारी क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई में उनके घर गई.’ 

आदित्य अल्वा के बेंगलुरु वाले घर की तलाशी भी पुलिस ने ली है. बता दें कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं. उनपर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का इल्जाम है.

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड के नाम से जाना जा है. बॉलीवुड की तरह साउथ में भी ड्रग्स को लेकर खुलासे हुए थे. बता दें कि इस हाई-फाई ड्रग केस में कई बड़े नाम सामने आए थे. कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए गए थे. साथ ही इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गल्रानी को गिरफ्तार किया गया था.

ALSO,WATCH

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.