Featured

भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार? : सूत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप सांसद भगवंत को आप की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पीएसी में सहमति बन गई है.

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान मशहूर कॉमेडियन भी हैं. मान पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं. मान ने अपने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी. हालांकि बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के चेहरे पर ही पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने का मन बनाया है. पार्टी घोषणा के लिए सही समय का इंतजार कर रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के चलते ये ऐलान कुछ दिन बाद किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप सांसद भगवंत को आप की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पीएसी में सहमति बन गई है.

पंजाब की 117 विधानसभा सीट में से ‘आप’ ने अभी तक 101 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर सामने आया था हालांकि तब पार्टी ने अपने सीएम कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया था. आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान मशहूर कॉमेडियन भी हैं. मान पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं. मान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी. हालांकि बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की यह सातवीं सूची जारी की गई है, जिसके अनुसार मजीठा विधानसभा सीट से लाली मजीठिया को टिकट दिया गया है. मजीठिया कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद एक जनवरी को ‘आप’ में शामिल हो गए थे. वर्तमान में, मजीठा सीट से अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया विधायक हैं.

पार्टी ने बताया कि अजय गुप्ता को अमृतसर सेंट्रल सीट से, कश्मीर सिंह सोहल को तरनतारन से, सुरिंदर सिंह सोढ़ी को जालंधर कैंट से और बलजीत कौर को मलोट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

5 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

This website uses cookies.