आशंका है कि राजधानी दिल्ली में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले रिपोर्ट होने लगेंगे. सूत्रों की मानें तो 15 जनवरी से कोरोना के 20-25 हजार मामले दिल्ली में रिपोर्ट हो सकते हैं.
कोरोना महामारी के मामलों की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो सकता है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में ये फैसला हो सकता है. दिल्ली में तेज़ी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर ये फैसला लिया जा सकता है.
इससे पहले दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू है. डीडीएमए की बैठक में ये फैसला भी लिया गया है कि सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी लोग वर्क फ्रॉम होम करे. इसके अलावा, निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है.
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस को देख सरकार ने पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर रखा है. इसके बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी न आने के मद्देनजर अब DDMA ने वीकेंड कर्फ्यू का आदेश जारी किया है. इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं.
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.