जालंधरः धुंध बनी हादसों का कारण , एक ही जगह पर चार हादसे , एक की मौत

जालंधर

accident on jalandhar highway due to dense fog

(सुखविंदर बग्गा/दीपक सहोता )

जालंधर पठानकोट हाईवे पर धुंध के कारण एक ही जगह पर चार हादसे हो गए ,जिसमें एक टिप्पर चालक की मौत हो गई. अलग-अलग हादसों में पहले सुबह 3:30 बजे के करीब पठानकोट से रेत लेकर मोगा जा रहा ट्रक गांव कानपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें चालक बलवीर कुमार पुत्र राजपाल निवासी पठानकोट बाल बाल बच गया और दूसरा हादसा कुछ ही दूरी पर दो टिप्परो की टक्कर हो गई, जिसमें एक टिपर चालक बुरी तरह से टिपर में फंस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान राजवीर उर्फ काला निवासी होशियारपुर के रूप में हुई. लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी .मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हस्पताल भेज दिया और तीसरा हादसा कानपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जिसमें कार वह तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई,लेकिन सभी चालक बाल बाल बच गए .इस मौके पर लंबा जाम लग गया पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को साइड पर करवा कर जाम खुलवाया.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.