breaking news
अमृतसर से माता वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन शुरू की गई है। भक्तों के लिए अब माता के दरबार पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। क्योंकि रेलवे की तरफ से वंदे भारत शुरू की गई है।
माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने पंजाब के अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए सीधी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से माता वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत सीधी ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसके तहत रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए यात्रियों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी सप्ताह में 5 दिन माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी। इस गाड़ी में एक्जेक्टिव क्लास का किराया 1890 रुपये और चेयर कर का किराया 1005 रुपये रखा गया है। अमृतसर से पहली गाड़ी 11 अगस्त को चलाई जानी है।
यह गाड़ी अमृतसर से चलकर व्यास, जालंधर, पठानकोट, जम्मू होते हुए कटरा पहुंच करेगी। इसी तरह कटरा से गाड़ी जम्मू, पठानकोट, जालंधर, व्यास होते हुए अमृतसर पहुंच करेगी।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.