Featured

गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं 24 गोलियां

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि करीब 24 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

गुरुग्राम से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के घर पर सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने एल्विश के घर के बाहर लगभग 24 राउंड गोलियां दागीं। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने यह भी जांच शुरू की है कि घटना के समय घर में मौजूद लोगों की सुरक्षा पर कोई असर तो नहीं पड़ा।

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी गुरुग्राम में मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की खबर सामने आई थी। 14 जुलाई 2025 को अज्ञात बदमाशों ने SPR रोड पर वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने इस घटना से इनकार कर दिया। अब लगातार सोशल मीडिया स्टार्स पर हो रहे हमलों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही एल्विश यादव पर हुए इस हमले ने उनके फैंस को गहरी चिंता में डाल दिया है और सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें, एल्विश यादव अपने यूट्यूब चैनल, रोस्ट वीडियोज और व्लॉग्स के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। लेकिन इसके साथ ही वो कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज में भी घिर चुके हैं। उनपर रेव पार्टी और सांप के जहर मामले, एक्ट्रेस चुम दरांग पर आपत्तिजनक टिप्पणी, और राजस्थान पुलिस पर गलत दावा करने जैसे आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा कई बार उनके नाम हाथापाई और धमकी देने जैसी घटनाओं से भी जुड़ चुके हैं। फिलहाल एल्विश यादव सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। इसके अलावा वो एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं और हाल ही में एक्टर लाफ्टर शेफ शो में भी नजर आए थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

22 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.