Categories: FeaturedIndia

CORONA POSITIVE आने के बाद इलाज दौरान इस कैबिनेट मंत्री की मौत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का निधन हो गया है. उनका पूरा नाम कमल रानी वरुण था और वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं. इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं. कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं. कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था.

कमल रानी वरुण उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं, कमल रानी की कोरोना से मौत हुई है. वे 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं. बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया. कमल वरुण का जन्म 3 मई 1958 को हुआ था. पिछले महीने उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें वे संक्रमित पाई गई थीं.

उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘आज दिनांक 02.08.2020 को प्रातः लगभग 9:30 बजे श्रीमती कमल रानी वरुण जी, मंत्री प्राविधिक शिक्षा का SGPGI, लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है. श्रीमती वरुण जी घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं. इससे पूर्व श्रीमती वरुण जी 11वीं व 12वीं लोकसभा की सदस्य थीं. श्रीमती वरुण जी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा. मंत्री के रूप में विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सराहनीय योगदान दिया है. उनका निधन समाज और सरकार के लिये अपूरणीय क्षति है.’

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.