Categories: FeaturedIndia

कोरोना का खौफ: जम्मू में स्कूल, सिनेमा हॉल बंद, भारत में 61 केस कन्फर्म

दुनिया भर के 100  से ज्यादा देशों में पैर पसार चुके कोरोना वायरस से लोग दहशत में हैं. भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 61 लोग आ चुके हैं. वहीं पूरी दुनिया में 1,10,000 लोग इससे संक्रमित हैं. महामारी बन चुके कोरोना वायरस से 4011 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. चीन में मरने वालों की संख्या 3158 हो चुकी है. चीन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं. यहां 631 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं.

कोरोना का खौफ इस कदर है कि जम्मू-कश्मीर में प्राइमरी स्कूल, सिनेमा हॉल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है. सरकार ने जम्मू के 5 जिलों (जम्मू, सांबा, कठुआ, रईसी और उधमपुर) के लिए यह फैसला लिया है. इसके तहत 31 मार्च तक स्कूल, सिनेमा हॉल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे.

इंडोनेशिया में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई है. इस बात की जानकारी वहां के अधिकारियों ने दी है. इधर भारत में अभी तक कोरोना से 59 लोगों के चपेट में आने की खबर है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इटली से केरल पहुंचे 42 लोगों को एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल भेज दिया गया. ये सभी लोग केरल के ही रहने वाले हैं. इन लोगों का टेस्ट किया जा रहा है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.