Categories: FeaturedIndia

पटना में नेता कन्हैया की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल, जांच मे जुटी पुलिस

होली के दिन यानि मंगलवार की शाम को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में छात्र जदयू के नेता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके एक दोस्त को भी गोली मारी गई, जिसे घायल अवस्‍था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद तफ्तीश में जुटे डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि छात्र जदयू नेता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जांच हो रही है और जल्द ही दोषी गिरफ्तार किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक घटना का कारण होली के लिए जारी किए गए पोस्टर पर आरोपी का नाम नहीं होना बताया जा रहा है। सरेशाम हुई हत्या की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। घटना के बाद से ही आरोपी कुश फरार है। पुलिस कुश की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात से ही छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अबतक दो छात्रों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 होली मिलन समारोह के एक कार्यक्रम में छपे पोस्टर पर कुश नामक युवक का नाम नहीं था, जबकि उसी पोस्टर में कन्हैया कौशिक का नाम था। बस इसी बात को लेकर कुश की कन्हैया से नाराजगी थी। उसकी नजर में कन्हैया ने ही पोस्टर से उसका नाम हटवाया था। बस इसी बात को लेकर मंगलवार को कन्हैया और कुश में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोस्तों की सलाह पर श्रीकृष्णापुरी थाने में कन्हैया ने कुश के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। जब कुश को इस बात का पता चला तो इसी गुस्से में उसने हत्या की साजिश रची। उसने कन्हैया से समझौता करने के लिए उसे पटेल नगर बुलाया। जब कन्हैया अपने दोस्त चंदन के साथ वहां पहुंचा तो दोनों को गोली मार दी। 

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने कन्हैया को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ ही उसके दोस्त चंदन को भर्ती किया गया, जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से पटना पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। एसएसपी ने मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.