Categories: JalandharPunjab

जालंधर में बड़ा हादसा , आनंदपुर साहिब से होला मोहल्ला खेल वापस जा रहे श्रद्दालुओं की गाडी पलटी एक की मौत , कई गंभीर घायल

injured at civil hospital jalandhar

जालंधर
ईशान जुनेजा / सुखविंदर बग्गा / दीपक सहोता

जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट के नज़दीक एक छोटे हाथी को एक गाडी ने टक्कर मार दी , जिसके बाद आनंदपुर साहिब से होला मोहल्ला खेल , तरन तारन के पास अपने गाँव टड्ढा जा रहे श्रद्दालुओं से भरा छोटा हाथी पलट गया | हादसे में एक औरत की मौत हो गयी है और करीबन एक दर्जन लोग घायल हो गए है ,जिसमें आदमी , औरत और छोटे छोटे बच्चे शामिल है | जालंधर के सिविल अस्पताल में घायलों को इलाज किया जा रहा है जिसमें से 4 – 5 लोगों की हालत गंभीर है |

हादसा इतना भयानक था की छोटा हाथी के परखच्चे उड़ गए और सीटे निकल कर बाहर आ गयी थी | सड़क पर खून , परशाद और अन्य सामान बिखर गया था |

मौके पर थाना 1 की पुलिस ने पहुंच घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया है जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है | हादसे के दौरान छोटा हाथी में 20 लोग सवार थे जिनमें से दर्जन लोग घायल हुए और उनमे से 4 – 5 श्रध्दालुओ की हालत गंभीर बतायी जा रही है और एक महिला की मौके पर मौत हो गयी है | पुलिस ने एंडेवर गाडी को कब्ज़े में ले लिया है और आगे की जांच जारी है |

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.