CORONA UPDATE: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला ,कल रात से नहीं चलेंगी निजी और सरकारी बसें

जालंधर
ईशान जुनेजा

पंजाब सरकार ने सरकारी और प्राइवेट बसों को राज्य में अगले आदेश तक बंद कर दिया है। यानि कि पंजाब में कोई भी बस एक शहर से दूसरे शहर या राज्य नहीं जाएगी। इस फैसले का जनता पर बहुत बड़ा असर पड़ने वाला है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। ये फैसला 20 मार्च की रात से लागू होगा। साथ ही राज्य में होने वाले सभी परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं कैप्टन ने धार्मिक स्थलों से अपील की है कि वह 20 से ज्यादा संगत को शामिल न करें। इतना ही नहीं मैरिज पैलेस व बैंकवेट हाल में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। सरकार के आदेश न मानने वालों को मोटा जुर्माना लगाया जाएगा।

पंजाब में कोरोना वायरस के कारण दहशत के मद्देनजर पंजाब सरकार ने वीरवार को बड़े फैसले किए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा देखते हुए पंजाब कैबिनेट की बैठक में राज्‍य में बोर्ड परीक्षाएं स्‍थगित करने का फैसला किया। इसके साथ ही सार्वजन‍िक परिवहन भी बंद करने पर विचार किया गया। संभावना जताई जा रही है किशुक्रवार से पूरे राज्य में सरकारी और निजी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।

राज्य में सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा पंजाब में सभी कमिश्नर, डीसी और एसएसपी को अपना स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि राज्य में सभी मैरिज पैलेस, जिम, कोचिंग सेंटर, स्कूल और कॉलेज पहले ही बंद किए जा चुके हैं। 

मंत्रियों की बैठक में इस बात पर भी फैसला लिया गया कि लोगों को घरों में रहने के लिए तैयार करना होगा। इसके अलावा सचिवों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक कामकाज बंद किए जाएंगे। कल से शुरू होने वाली दसवीं की परीक्षा भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

ALSO WATCH –

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.