Categories: FeaturedWorld

CORONA के चक्कर में भारतीय के साथ बदसलूकी,इजरायल में मणिपुर के नागरिक को चीनी समझ कर पीटा

इजरायल में एक नॉर्थ ईस्ट के नागरिक को इसी बात की कीमत चुकानी पड़ी, जब इजरायली लोगों ने उसे चीनी समझ लिया और कोरोना-कोरोना के नारे लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

इजरायली अखबार ‘Times of Israel’ के अनुसार, भारत के मणिपुर के रहने वाले शालेम शिंदसोन को पिछले दिनों दो इजरायली लोगों ने चीनी समझकर उसके साथ मारपीट की. इजरायली लोगों ने शालेम को एक चीनी नागरिक समझा और कोरोना-कोरोना कहकर चिढ़ाने लगे.

शालेम शिंदसोन मणिपुर की बनई मेनाशे समुदाय का हिस्सा हैं और 2017 से इजरायल में ही रहते हैं. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. शालेम ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि मैंने दोनों से कहा कि वो चीनी नहीं है बल्कि एक यहूदी ही है, लेकिन दोनों ने उनकी नहीं सुनी. अभी तक मारपीट करने वाले गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं.

शालेम अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी छाती-लंग्स में काफी चोटें हैं. आपको बता दें कि इजरायल में 10 हजार से अधिक चीनी नागरिक रहते हैं, ऐसे में अब सरकार की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

बनई मेनाशे समुदाय की बात करें तो इजरायल में करीब 4000 लोग इस समुदाय के हैं, जबकि भारत के मणिपुर में 7000 लोग इससे ताल्लुक रखते हैं. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के अभी तक इजरायल में 500 से अधिक मामले आ चुके हैं. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों से यात्रा ना करने, बाहर ना निकलने की सलाह दी है. इसके अलावा हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करने को कहा गया है.

ALSO, WATCH RELATED VIDEOS –

free chicken served in jalandhar
corona precautions in jalandhar bazaar
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.