Categories: BusinessFeatured

अब इस बैंक के डूब गए हज़ारो करोडो रुपए , कही आपका तो नहीं है यहाँ अकाउंट ?

ऐसी अफवाह उड़ी कि इंडसइंड बैंक की फाइनेंशियल कंडीशन यानी आर्थिक सेहत ठीक नहीं है. इस खबर की वजह से बुधवार को कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक के शेयर में 33 फीसदी तक की गिरावट आ गई.

बैंक का शेयर सुबह में 600 रुपये के पार था लेकिन दोपहर 1 बजे यह 450 रुपये के भाव से भी नीचे आ गया. इस दौरान बैंक का मार्केट कैपिटल घटकर 30 हजार करोड़ के नीचे आ गया.यहां बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को इंडसइंड बैंक का मार्केट कैप 41 हजार करोड़ था.

इस हालात को देखते हुए इंडसइंड बैंक की ओर से सफाई भी दी गई.बैंक ने शेयरहोल्डर्स को बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और हमारी आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक है. बैंक ने कहा कि उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) पिछली तिमाही अक्टूबर से दिसंबर के बीच, 2.18 फीसदी थी. हम उम्मीद करते हैं कि वर्तमान तिमाही सकल एनपीए पिछली तिमाही की तुलना में बहुत अधिक है. इससे पहले कई बड़े बैंकों ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर सफाई दी है. इनमें कर्नाटका बैंक, आरबीएल बैंक, करूर वैश्य बैंक शामिल हैं. इन बैंकों ने अपने खाताधारकों को निश्चिंत करते हुए कहा है कि बैंक में पैसे सुरक्षित हैं.इस बीच, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. बीते दो कारोबारी दिन में सेंसेक्स 3500 अंक लुढ़का है.

One News 18

Recent Posts

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 week ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 weeks ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 months ago

This website uses cookies.