Categories: FeaturedIndia

नोएडा में एक तो बेंगलुरु में 2 नए केस, लखनऊ में इलाज कर रहा डॉक्टर भी संक्रमित

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 153 हो गई है. दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस का एक और संक्रमित मिला है. वह इंडोनेशिया से यात्रा करके लौटा था. नोएडा में कोरोना वायरस के अब तक 4 पॉजिटिव केस आए हैं. इसमें से दो केस मंगलवार को सामने आए थे. इसके अलावा बेंगलुरु में भी दो नए मामले आए हैं.

इसके अलावा लखनऊ में एक रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो गया है. वह कोरोना से पीड़ित मरीज का इलाज कर रहा था. डॉक्टर के अंदर कोरोना के सिम्टम्स मिले थे, जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया. टेस्ट पॉजिटिव आ गया है. डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराया गया है.

गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इंडोनेशिया से लौटे एक शख्स का सैंपल चार दिन पहले लिया गया था. आज टेस्ट पॉजिटिव आ गया है. उसे मंगलवार रात ही ग्रेटर नोएडा के GIMS में भर्ती कराया गया है. उसके घर और आस-पास के घरों को सैनिटाइज किया गया है.

इसके अलावा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. 6 मार्च को अमेरिका से आए 56 वर्षीय बुजुर्ग और स्पेन से लौटे एक 25 वर्षीय युवती का टेस्ट पॉजिटिव आया है. दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. कर्नाटक में अब तक 13 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.