PUNJAB में HOSHIARPUR के दो लोग कोरोना वायरस POSITIVE , JALANDHAR में भी दो लोगो को इसके लक्षण

Amritsar mein CORONAVIRUS ke 2 positive case

BUY N95 MASK HERE – CLICK ON THE LINK HERE

https://www.onebuzz.in/n95-face-mask-adults-respirator-online-order

पंजाब में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं। होशियारपुर से संबंधित दो लोग अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल हैं, जिन्हें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग इन दोनों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए लैब में भेजें। दोनों पिछले सप्ताह इटली से अमृतसर आए थे। जिस विमान सेवा से यह दोनों इटली से अमृतसर पहुंचे थे उसमें सफर कर रहे अन्य यात्रियों की भी स्क्रीनिंग होगी। उधर, अमृतसर में बीते वीरवार को इटली से आए 13 नागरिकों को लौटा दिया गया है। वहीं, भारत-पाक सीमा पर अटारी में होने वाली रिट्रीट सेरेमनी अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। राज्य में कई कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। 

जालंधर स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का आठ मार्च को होने वाला मासिक सत्संग स्थगित कर दिया गया है।

AMRITSAR :13 लोगों में Kovid-19 के लक्षण, इटली से आए नागरिकोंं को लौटने को कहा, अटारी सीमा पर अलर्ट

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने इस माह अलग-अलग हिस्सों में लगने वाले किसान मेले स्थगित कर दिए हैं। 12 मार्च को गुरदासपुर व फरीदकोट, 17 मार्च को पटियाला, 20 व 21 मार्च को लुधियाना, 25 मार्च को भटिंडा में मेले आयोजित होने थे।

पंजाब में तीन और लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। गुरदासपुर के काहनूवान गांव माड़ी पन्नवां (कीड़ी अफगाना) के रहने वाला मरीज दिल्ली में गाड़ी चलाता है। इसके अलावा जालंधर में भी दो लोगों में लक्षण पाए गए हैं। इनमें एक दुबई तो दूसरा शंघाई की यात्रा कर लौटा हैै। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। पंजाब में अब तक 16 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य सचिव ने राज्य में भीड़भाड़ वाले समारोह पर रोक लगा दी है। उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर व सिविल सर्जन को इस बारे में एडवाइजरी जारी की है।

मुक्तसर के गांव संघराना और मलोट में सरावां बोदला गांव में कोरोना के दो संदिग्ध सामने आए हैं। दोनों मलेशिया से लौटे हैं। उनके सैंपल लिए गए हैं और निगरानी में रखा गया है। रूपनगर में आयरलैंड से लौटे मोरिंडा में 35 साल के युवक के सैंपल भी लिए गए हैं।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.