Categories: FeaturedVideoWorld

कोरोना वायरस से पीड़ित 70 मरीजों से भरी इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चीन के फुजियान प्रांत में शनिवार को एक बहुमंजिला होटल ढह गया. सिनजिया होटल के ढहने की यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चीन के फुजियान प्रांत से शनिवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई. चीन की आधिकारिक मीडिया के मुताबिक कुआनजो शहर में स्थित सिनजिया होटल शनिवार को ढह गया. इस घटना में 70 लोग मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक 80 कमरों के इस होटल में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा था. घटना के बाद बड़े स्तर पर रेस्कयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू में 23 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है लेकिन 70 लोग अभी भी फंसे बताए जा रहे हैं.

स्थानीय समय के मुताबिक यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबा हटाने के साथ-साथ उसमें दबे लोगों को सकुशल बाहर निकालने की कोशिश लगातार की जा रही है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में नारंगी रंग के कपड़े पहने बचावकर्मियों का दल मलबे के ढेर पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इमारत गिरने से पहले कितनी ऊंची थी और उसमें कुल कितनी मंजिलें थीं.

चीन के आधिकारिक मीडिया के मुताबिक 80 कमरों का यह होटल जून 2018 में खोला गया था और फिलहाल इसे कोरोना वायरस के प्रकोप का शिकार हुए लोगों का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

फुजियान प्रांत की सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रांत में कोरोना के कुल 296 मरीज थे और 10819 संदिग्ध मरीजों को ऑब्जर्वेशन पर रखा गया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.