कोरोना से जंग के बीच बड़ा ऐलान, अगले हफ्ते से देश में शुरू हो सकता है टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन मंजूरी मिलने के 10 दिन बाद रोलआउट हो सकती है. बता दें कि कोरोना वैक्सीन को DCGI ने  3 जनवरी रविवार को मंजूरी दी थी. इस लिहाज से 13 या 14 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो सकती है. स्वास्थ्य सचिव ने इस बात की जानकारी दी है. 

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सरकार 10 दिनों के अंदर कोरोना वैक्सीन को रोलआउट करने को तैयार है. राजेश भूषण ने कहा, “चूंकि अब कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, अब 10 दिनों के अंदर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा.”

रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने एस्ट्राजेंका और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को मंजूरी दी थी. देश में पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. इनमें स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. 

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 4 प्राथमिक वैक्सीन स्टोर मौजूद है. ये स्टोर करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में है. इसके बाद देश 37 वैक्सीन केंद्र हैं. यहां वैक्सीन स्टोर किया जाएगा. फिर यहां से वैक्सीन को बल्क में जिला स्तर में भेजा जाएगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.