Categories: JalandharPunjab

अब सेवा केन्द्रों में ट्रांसपोर्ट संबंधी सेवाएं भी हुई शुरू: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, 5 जनवरी
ट्रांसपोर्ट विभाग की सेवाएं अब सेवा केन्द्रों में भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। डिप्टी कमिश्नर, जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से यह सेवाएं अब सेवा केन्द्रों में शुरू की गई है, और ज़िले के 33 सेवा केन्द्रों में लोगों को सेवाओं का लाभ दिया जायेगा।


   डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन सेवाओं में डुप्लीकेट ड्राइविंग लायसैंस, रिन्यू लायसैंस, पता बदलने संबंधी , रिप्लेसमैंट, एन.ओ.सी., नाम बदलने, मोबाईल नंबर अपडेट, कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूवल, ऑनलाइन टैक्स रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट और नई ट्रांसपोर्ट, ट्रांसफर, डुप्लीकेट आर.सी., पता बदलने संबंधी, एन.ओ.सी.अदर स्टेट, चैक ई -पेमेंट स्टेटस आदि 35 तरह की सेवाएं शामिल हैं।


  डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी सेवाएं अब सेवा केन्द्रों से भी ली जा सकती हैं। उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार और ज़िला प्रशासन का उदेश्य लोगों को परेशानियों से बचाना है। इसी के अंतर्गत एक ही छत नीचे अनेक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।


थोरी ने सेवा केन्द्रों अधीन काम कर रहे स्टाफ को कहा कि सेवा केन्द्रों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रोटोकॉलों के पालन को विश्वसनीय बनाई जाये। उन्होनें कहा कि लोगों को सेवाएं उपलब्ध करवाने में कोई ढील न की जाये। उन्होनें लोगों को भी अपील करते हुए कहा कि सेवा केंद्र में आते समय मास्क जरूर पहना जाये और आपस में सामाजिक दूरी ज़रूर कायम की जाये।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.