Categories: FeaturedIndia

व्यापारी ने नहीं ली फसल तो किसान ने की आत्महत्या, सदमे में भाई की भी हार्ट अटैक से मौत.

महाराष्ट्र के अमरावती में किसान ने आत्महत्या की है, जबकि सदमे में उसके भाई की भी मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि एक व्यापारी ने फसल लेने से इनकार किया था, जिससे काफी घाटा हुआ.

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच महाराष्ट्र के अमरावती से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है. यहां संतरा उत्पादक किसान परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई. पहले बड़े भाई अशोक भूयार ने आत्महत्या की और जब अंतिम संस्कार से छोटा भाई वापस आ रहा था तब उसे दिल का दौरा पड़ गया. 

आत्महत्या से पहले अशोक भूयार ने राज्य सरकार में मंत्री बच्चू कडू को एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें मदद की गुहार लगाई गई थी. बच्चू कडू महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री हैं, जिनकी गिनती क्षेत्र के बड़े किसान नेता के तौर पर होती है. बीते दिनों बच्चू कडू किसान आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली भी आए थे.

चिट्ठी में लिखा है कि संतरे की बोली लगाने वाले व्यापारी ने ऐन वक्त पर सामान लेने से इनकार कर दिया. जब किसान ने सवाल किया तो उसे पहले शराब पिलाई और फिर जमकर पिटाई की. 



किसान अशोक भूयार ने इस मामले की शिकायत की, लेकिन बाद में आत्महत्या कर ली. हालांकि, इस बीच मंत्री के नाम चिट्ठी भी लिखी. इस आत्महत्या के बाद गांव वालों ने और उनके परिजनों ने थाने में खूब हंगामा किया. थानेदार और बीट जमादार पर कार्रवाई की मांग की है. 

इससे पहले भी महाराष्ट्र समेत देश के अन्य इलाकों से इस प्रकार के मामले सामने आए हैं. जहां किसान ने फसल में हुए नुकसान के बाद इस तरह का कदम उठाया है. 

ये घटना तब हुई है जब दिल्ली की सड़कों पर हजारों किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. महाराष्ट्र के भी कई जिलों से किसान संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं.

ALSO, WATCH-

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.