पूरे देश में फ्री मिलेगी कोरोना की वैक्सीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पहले फेज में 3 करोड लोगों को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी. डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इनमें 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं. बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है.

देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है. देशभर के 116 जिलों में 259 सेंटरों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है. दिल्ली में तीन सेंटरों पर ड्राई रन चल रहा है. यहां जीटीबी अस्पताल जाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ड्राई रन का जायजा लिया और कहा कि हमारी वैक्सीन का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे अच्छा है. साथ ही उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से बचने की अपील भी की. शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन कोविशील्ड को अनुमति दी है.

ड्राई रन के दौरान असली वैक्सीन की जगह किसी दूसरी दवा या खाली शीशियों को ठीक उसी तरह से ट्रांसपोर्ट करना होगा जैसे वैक्सीन को किया जाना है. फिर उन दूसरी वैक्सीन या खाली शीशियों को अस्पतालों में वैसे ही कोल्ड स्टोर में रखा जाएगा जैसे असली वैक्सीन को किया जाना है. वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन से लेकर वैक्सीन लगाए जाने तक की सूचना को ऑनलाइन दर्ज करने के सिस्टम को परखा जाएगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल जाकर ड्राई रन का जायजा लिया. उन्होंने यहां कहा कि देश को टीकाकरण का अनुभव है और ये वैक्सीन जनता की सुरक्षा के लिए है, इसे लेकर कोई गलतफहमी न रखें. बता दें कि दिल्ली में आज तीन जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन (Dry Run of Covid Vaccine) हो रहा है.

बता दें कि दिल्ली में ड्राई रन के लिए साउथ वेस्ट जिले में द्वारका के वेंकटेश्वर हॉस्पिटल को चुना गया है. जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दरियागंज डिस्पेंसरी को चुना गया है. वहीं, शहादरा जिले में दिलशाद गार्डन के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल (GTB Hospital) में ड्राई रन किया जा रहा है.

हर राज्य की राजधानी में कम से कम तीन सेंटर्स पर ड्राई रन किया जाना है. कुछ राज्य उन इलाकों को भी ड्राई रन में शामिल करेंगे, जो दुर्गम हों और जहां सामान की आवाजाही में मुश्किल हो. महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्य राजधानी के अलावा भी अन्य बड़े शहरों में ड्राई रन करेंगे.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.