Punjab

जालंधर पुलिस का ACTION MODE ACTIVE – एक और न्यूज पोर्टल संचालक के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, गिरफ्तार

शहर में एक और पोर्टल मालिक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि थाना नं. 1 की पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले न्यूज पोर्टल के एक संचालक को गिरफ्तार किया है। संचालक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है।

गुरदीप के पड़ोसियों ने उस पर धमकी देने और घर में घुस कर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने पड़ोसियों के बयानों पर गुरदीप पर अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज करके उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गुरदीप ने लाइव होकर खुद का पक्ष भी रखना चाहा लेकिन पुलिस ने उसका लाइव बंद करवा दिया था।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने शहर के दो वैब पोर्टल संचालकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया था। वहीं आज एक और पोर्टल संचालक के खिलाफ पुलिस का एक्शन देखने को मिला है तथा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

अब लगातार ही पुलिस वेब पोर्टल वालो को सबक सीखा रही है जो कानून की पलना नहीं करते और गलत कामो में लिप्त जनता को परेशान करते है और अवैध वसूली करते है जो की पिछले काफी समय से जनता के लिए सर दर्द बन चुके है और लोग उनसे परेशान है | ऐसे ही तथाकथित पत्रकारों के लिए कानून सख्त होता जा रहे है और उनपर पुलिस बनती कार्यवाही कर भी रही है,जोकि सभी के लिए एक बड़ा सबक है की सुधर जाओ वरना कानून सबके लिए एक है और सजा सबको मिलेगी जो इसकी पालना नहीं करेगा |

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.