जालंधर में शराब की होम डिलीवरी ? शौक़ीन रहे सावधान , कही आपका अकाउंट न हो जाए खाली

जालंधर
ब्यूरो रिपोर्ट

पूरे विश्व समेत पंजाब में भी लोग लॉक डाउन है और इस वजह से सभी दुकानों सहित शराब की दुकाने भी बंद है | ऐसे में काला बाज़ारियो और ठगो की चांदी हो रही है | दरहसल , लोग अपने घरों में बंद है और हमेशा इंटरनेट पर और टीवी पर अपना समय व्यतीत करते है , जिसके चलते उनकी ज़रुरत का सारा सामान वो एप. के ज़रिये घर बैठे मंगवा रहे है | ऐसे में जो शराब के शौक़ीन है या उन्हें शराब की लत है वो भी कही न कही से शराब का इंतज़ाम करने की कोशिश में है , बस इसी का फायदा कुछ जालसाज़ लोह उठा रहे है |

दरहसल जालंधर में , फेसबुक प्रमोशन के ज़रिये एक ऐड चलाई जा रही है जिसमें की SPARK WINE SHOP नाम दिया गया है और कहा गया है की उनकी शॉप JOHAL MARKET , MODEL TOWN ,JALANDHAR में है और वो अभी सिर्फ होम डिलीवरी कर रहे है | जब हमने फ़ोन कर , कस्टमर बन इन्क्वारी की तो उनसे हमने बोतल की मांग की , जिसके उसने रेट बताया | तो हमने कैश ऑन डिलीवरी की बात कही तो उन्होंने कहा की वो प्रीपेमेंट लेते है और क्रेडिट कार्ड ही उसे करते है | तो मैंने कार्ड स्वाइप की बात कही तो तो उन्होंने कहा की कार्ड स्वैपिंग मशीन नहीं रखते आपको सिर्फ कार्ड नंबर और otp आएगा फ़ोन पर वो बताना होगा तो आपके पैसे हमारे पास आ जायेंगे फिर आपको डिलीवरी कर दी जायेगी , जिससे की पता चल गया की ये एक फ्रॉड काम हो रहा है और वो भी खुलेआम | हालांकि , जिसकी समझ में ये पेमेंट का तरीका आ जाता है वो उनसे दुबारा बात नहीं करता | इसके बाद भी हमने कहा की , हम दूकान के बाहर आकर डिलीवरी ले सकते है कैश देकर तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया की दूकान बंद है और वो सिर्फ डिलीवरी करते है |

यही नहीं , उन्होंने कहा की उनके डिलीवरी वाले लड़को के पास भी सरकार की तरफ से बने हुए है और उनको परमिशन है की वो पंजाब में शराब डिलीवर कर सकते है , जिसके तहत वो एक दिन में करीबन 1000 डिलीवरी दे भी चुके है | और गहराई से जांच करने पर पता चला की दिया गया नंबर भी पंजाब का नहीं है , और इसी तरीके से उन्होंने पूरे देश में फेसबुक और अन्य सोशल साइट के ज़रिये प्रचार करते हुए कई लोगो को ठगा है |

प्रशासन को इस ओर भी कार्यवाही करनी चाहिए , और साथ ही लोगो को भी इन जैसे ठग से बचना चाहिए | ज़्यादा लालच में आकर कुछ लोग ज़रूर इस ठगी का शिकार हुए है पर हमारी इस खबर का मक़सद आपको जागरूक करना है की आप ऐसे झांसे में ना आये | अगर कही आप भी इस झांसे में आ गए है तो हमसे संपर्क कर सकते है , आपका नाम और नंबर गुप्त रखा जाएगा और आपकी शिकायत प्रशासन तक पहुंचाई जायेगी |

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

24 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.