asi death in jalandhar
जालंधर के गढ़ा क्षेत्र में एक पुलिस मुलाजिम की गोली लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ,पुलिस मुलाजिम का नाम एएसआइ स्वर्ण सिंह बताया जा रहा है, जो शेरपुर शेखा, लंबा पिंड का रहना वाला था।
बता दें कि, अभी तक गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर देर रात तक एसीपी माडल टाउन गुरप्रीत सिंह व थाना प्रभारी राजेश शर्मा पहुंचे, लेकिन अभी उनका कोई बयान सामने नहीं आया है।
एएसआई स्वर्ण सिंह एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह के साथ बतौर ड्राइवर तैनात था | बीती रात गोली लगने से स्वर्ण सिंह की मौत हो गयी |उक्त घटना एसीपी नार्थ के घर के पास में हुई है |
बताया जा रहा है की थानेदार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है | फिलहाल , थाना 7 के एसएचओ राजेश शर्मा के अनुसार मृतक ने खुद को गोली मारी है पर , घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है और मामले की जांच जारी है |
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.