Punjab

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फूटा गुस्सा:जालंधर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

जालंधर
सतीश कुमार कश्यप
ईशान जुनेजा

पंजाबी गायक एवं मानसा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गुस्सा फूटना शुरू हो गया है। देर शाम को जालंधर में मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए।

जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील कुमार रिंकू के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं शहर में प्रदर्शन करते हुए पंजाब की आम आदमी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों ने बाबू जगजीवन राम चौक पर देर रात पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका।राज्य में कानून व्यवस्था के निकले दिवाले को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार को जमकर कोसा।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने हर तरफ गुंडागर्दी मचा रखी है। पंजाब के थानों तक में इनके इशारों के बिना केस तक रजिस्टर्ड नहीं हो रहे हैं। कानून व्यवस्था की हालत यह है कि हर रोज राज्य में हत्याएं हो रही हैं। गैंगस्टर आतंकियों का रूप धारण करके आए दिन सुपारी किलिंग कर रहे हैं।उन्होंने पंजाब सरकार के सुरक्षा वापस लेने पर भी घेराबंदी की।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक गोपनीय मुद्दा है। किसी को सुरक्षा देना या वापस लेना इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। लेकिन पंजाब की लापरवाह सरकार ने एक तो पंजाब में चार सौ लोगों की सुरक्षा वापस ले ली और ऊपर से जिनकी सुरक्षा वापस ली उनके नाम भी सार्वजनिक कर दिए। उसी की नतीजा है कि पिछले कल सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली गई और आज उनकी दिन दहाडे हत्या कर दी गई।

सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर तरफ अराजकता फैली हुई है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनके पास गृह मंत्रालय भी है से कहा कि वह इस हत्याकांड पर नैतिकता के आधार पर अपने दोनों पदों से तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र दे दें।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.