Featured

हरियाणा में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर के बाहर दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के झज्जर जिले में एक पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें घर के बाहर गोली मारी और फिर मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद घायल पत्रकार को इलाज के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना झज्जर के गांव लुहारी की है। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले जांच शुरू की गई। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना उसके गांव में ही हुई है। पुलिस और एफएसएल की टीम उसके गांव में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि उसके सिर में गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। घटना के वक्त धर्मेंद्र अपने घर के बाहर टहल रहा था।

धर्मेंद्र लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और कई निजी संस्थानों में भी काम कर चुके हैं। फिलहाल वह फास्ट न्यूज इंडिया से जुड़े हुए थे।

गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए पटौदी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब 12 घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ALSO FOLLOW AND WATCH VIDEO NEWS –

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.