Punjab

म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर रात दस बजे फायरिंग

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी मामले में चर्चा में आए म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के सेक्टर-71 घर के बाहर बाइक पर आए दो युवकों ने 6-7 राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि पहले युवकों ने हवाई फायर किए, इसके बाद बाइक पर वापस आए और उनके घर पर फायरिंग कर दी।

गोलियां घर के दरवाजे पर लगी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पिंकी धालीवाल इस समय घर पर ही थे। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम देने के बाद एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस व एसएचओ मटौर टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है।

जिस समय फायरिंग हुई तब बारिश हो रही थी और आंधी के कारण बिजली गई हुई थी। हमलावरों ने इसका फायदा उठाया। पुलिस ने घर के बाहर घेराबंदी कर सड़क बंद करवा दी है और पीसीआर को अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है।

पिंकी धालीवाल हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे जब 33 साल की गायिका सुनंदा शर्मा ने पिंकी धालीवाल पर गैरकानूनी, शोषणकारी और अपमानजनक आचरण का आरोप लगाया था। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान, मानसिक आघात और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था। धालीवाल को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

पुलिस बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने के लिए घर और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले रही है। गोलीबारी की घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। इस मामले की जांच में पुलिस टीमें तैनात कर दी गई है। -हरमनदीप सिंह हंस, एसएसपी मोहाली

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.