Jalandhar

जालंधर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार,गुजरात पुलिस के पास थे हैरान कर देने वाले INPUTS

पंजाब के जालंधर में पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार, ISI को मुहैया करवाई थी जानकारी

पंजाब के जालंधर में गुजरात पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना भार्गव कैंप के एरिया में छापेमारी कर पाकिस्तान को सूचना देने वाले एक जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस जालंधर की सिटी पुलिस की मदद से इस तक पहुंची और गिरफ्तार किया गया। गुजरात पुलिस मोहम्मद मुर्तजा अली को अपने साथ लेकर गई।

जब भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में तनाव के हालात थे तो पाकिस्तान में भारतीय समाचार चैनल, वेबसाइट बंद हो गए थे। लेकिन मोहम्मद मुर्तजा अली सभी भारतीय समाचार चैनलों पर खबरें सुनता था और सारी जानकारी ISI को मुहैया करवाता था।


गुजरात पुलिस और जालंधर की भार्गव कैंप पुलिस ने अवतार नगर में छापेमारी कर मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। मोहम्मद मुर्तजा अली ने जालंधर के गांधी नगर में किराए के मकान ले रखा था, वहीं पर वो रहता था।

जिसके जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के अंदर चल रहे हालात पर नजर रख रही थी। ये सारा काम अली खुद की बनाई एक मोबाइल ऐप के जरिए करता था, भारतीय चैनलों की सारी जानकारी वो इस ऐप में अपलोड करता था। अली ने इस ऐप का एक्सेस उपलब्ध कराने के लिए पाकिस्तान से काफी पैसा भी मांगा।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोहम्मद मुर्तजा अली ने चैनलों पर चल रही खबरों सहित अन्य और भी की जानकारियां पिछले कुछ दिनों में ISI को मुहैया करवाई थीं।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.