Featured

जालंधर में MLA के जनता दरबार में मारपीट, गुंडों ने AAP वर्कर को पीटा

जालंधर में सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के जनता दरबार में कुछ गुंडों ने AAP के वर्करों पर हमला बोल दिया। इस हमले में वरिष्ठ वर्कर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के वर्कर महिंदर सिंह वड़िंग गंभीर घायल हैं।

जालंधर सैंट्रल हलके वडिंग पिंड में विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगाया था। इसमें लोगों की समस्याएं मौके पर हल करवाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात गुंडों ने जनता दरबार में गुंडागर्दी शुरू कर दी। इन गुंडों ने AAP वर्कर महिंदर सिंह वड़िंग को जमकर पीट दिया।

घायल अवस्था में महिंदर वडिंग को विधायक रमन अरोड़ा ने जालंधर के सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिंदर वड़िंग द्वारा सरकार आपके द्वार के तहत वड़िंग गांव में जनता दरबार लगाया गया था। यहां विधायक रमन अरोड़ा भी पहुंचे थे।

इस दौरान वहां पर किसी बता को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ अज्ञात हमलावरों ने आप के वर्कर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहां मौजूद विधायक रमन अरोड़ा का कहना है कि ये हमला किसी साजिश के तहत किया गया है और इसके पिछे जो भी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.