Jalandhar

जालंधर में ड्राइवर ने रोड पर पड़े व्यक्ति पर कार चढ़ाई, DASHCAM VIDEO

जालंधर घास मंडी के पास रोड पर नशे में धुत्त पड़े व्यक्ति के ऊपर एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कितनी लापरवाही से KUV कार चालक गाड़ी चला रहा था।

ड्राइवर को जब इस बात का पता चला तो उसने कार रोक ली। हालांकि भीड़ इकट्‌ठी होती देख वह फरार भी हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उक्त वीडियो गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। हालांकि यह घटना सामने से आ रही एक कार के कैमरे में कैद हो गई । वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि रोड पर गिरा व्यक्ति नशे में धुत था। इस दौरान ड्राइवर ने  उसके ऊपर कार चढ़ा दी।  

 SHO ने बताया कि शुक्रवार सुबह व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम ने सिविल अस्पताल में जाकर मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं वीडियो के आधार पर कार ड्राइवर की पहचान की जा रही है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.