Categories: FeaturedPunjab

मरकज़ में हरियाणा के 22 और पंजाब के 9 लोग थे मौजूद ,

कोरोना वायरस के संक्रमण की खबरों के बीच दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज़ में विदेशी नागरिकों के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों के निवासी भी शामिल हुए थे. इस मरकज़ एक हजार से ज्यादा संख्या में लोग तब्लीगी जमात में शामिल होने आए थे. बताया गया है कि मरकज में हरियाणा से 22 और पंजाब से 9 लोग पहुंचे थे. हरियाणा सरकार इन 22 लोगों का पता लगाने में जुट गई है. आपको बता दें कि वैश्विक महामारी के बीच बड़ी तादाद में विदेशी नागरिकों के निजामुद्दीन स्थित मरकज में मौजूदगी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मरकज़ में 16 देशों के नागरिक मौजूद थे. मेडिकल जांच में इनमें से कई लोगों में COVID-19 की पुष्टि भी हो चुकी है.

 निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने के मामले का खुलासा तब हुआ, जब दिल्ली में 64 साल के एक शख्स की मौत हुई. यह शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला था. इसके बाद 33 लोगों को भर्ती कराया गया, जिसमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे सेंटर को खाली कराया गया.

दिल्ली पुलिस की टीम को निज़ामुद्दीन मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. निज़ामुद्दीन इलाके में तब्लीगी-ए-जमात के वक्त करीब 1830 लोग शामिल हुए थे. देश के कई राज्यों से इस कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है. इस कार्यक्रम में असम से 216, 109 महाराष्ट्र से, 22 हरियाणा से, 15 ओड़िशा से, 9 पंजाब से, 46 रांची से, 346 उत्तराखंड से, 73 पश्चिम बंगाल से, 156 उत्तरप्रदेश से, 19 राजस्थान से, 107 मध्यप्रदेश, 15 केरल, 15 हिमाचल, 86 बिहार, 21 अंडमान, 501 तमिलनाडु, 45 कर्नाटक और 55 लोग हैदराबाद से आए थे.

ALSO WATCH –

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.