Categories: FeaturedWorld

ननकाना साहिब पर हमले के बाद पाकिस्तान में एक और बड़ी घटना, सिख युवक की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के बाद एक और बड़ी घटना सामने आई है. पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक रविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर गई है. रविंदर सिंह पाकिस्तान पब्लिक न्यूज रिपोर्टर हरमीत सिंह का भाई है. इधर, ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर भारत में नाराजगी है. जल्द ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 4 सदस्यों वाला प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाकर जायजा लेगा. प्रतिनिधिमंडल वहां जाकर सिख परिवारों से मिलेगा. वो पाकिस्तान के पंजाब के गवर्नर और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा.

ननकाना सहिब पर हमले के बाद पाकिस्तान के डेलिगेशन ने भी गुद्वारे का दौरा किया. डेलिगेशन ने हमले की निंदा करते हुए पीड़ित लोगों से की मुलाकात. भारत के स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से गुजारिश की है कि वे ननकाना साहिब गुरुद्वारा में हुई गुंडागर्दी पर कार्रवाई करें. शुक्रवार को एक आक्रामक भीड़ ननकाना साहिब गुरुद्वारा के बाहर जमा हो गई थी और जमकर पत्थरबाजी की थी.  इस भीड़ का नेतृत्व एक परिवार कर रहा था जिसने एक गुरद्वारा पंथी की लड़की जगजीत कौर का अपहारण कर लिया था. बाद में जब पुलिस ने एहसान नाम के उस आदमी को रिहा किया जिसने लड़की का अपहारण किया था, तब भीड़ शांत हुई. 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.